गोंडा। माघ मास की पंचमी तिथि को ज्ञान की देवी मां सरस्वती का प्राकट्य उत्सव स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर एवं सरस्वती बालिका विद्या मंदिर के संयुक्त तत्वावधान मे बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम पंडित कुलदीप पांडेय ने मंत्रोच्चार से कार्यक्रम की शुरूआत किया।
वसंत उत्सव में विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान संकुल प्रमुख प्रधानाचार्य काली प्रसाद मिश्र, प्रधानाचार्य श्रीमती पुष्पा मिश्रा, प्रधानाचार्य शिशु मंदिर गार्गीदीन बाजपेई ने उपस्थित विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए वसंत पंचमी की महिमा की चर्चा की।
वहीं राधा कुंड स्थित शक्ति महिला कल्याण एवम उत्थान समिति के तहत संस्था के छात्रों ने माता सरस्वती का हवन-पूजन कर वंदना किया। जिसमें एडवोकेट निधि त्रिपाठी समेत दर्जनों छात्र रहे।
मसकनवां के मां गायत्री रामसुख पांडेय पीजी कॉलेज में स्थापना दिवस व बसंत पंचमी धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय में पांच दिवसीय सवा लाख गायत्री मंत्र के जाप के पश्चात नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया।
मनकापुर के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सर्वेश शर्मा, मॉडर्न पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य नीलम प्रकाश पाठक, एपी इंटर कॉलेज में एके पांडेय, आरपी आदर्श इंटर कॉलेज में डॉ. संतोष सिंह, राजा रघुराज सिंह महाविद्यालय मनकापुर में डॉक्टर एके सिंह आदि ने पूजन किया।
इसके अलावा बाबा सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर, बाबा करोहानाथ, बाबा मोटे नाथ, बानगढ़ देवी मंदिर आदि धार्मिक स्थलों पर भक्तों ने दान पुण्य किया।
वजीरगंज के रविंद्र सिंह स्मारक महाविद्यालय में सरस्वती पूजन और विद्या आरंभ संस्कार का आयोजन हुआ। महाविद्यालय के प्रशासक विवेक श्रीवास्तव, मुख्य नियंता डॉ. गुरवेंद्र मिश्रा, हरेंद्र सिंह, नानू पाठक, संजय सिंह, अजय सिंह, विनय मौर्य, विकास वर्मा, पवन मिश्रा, राम छबीले आदि रहे।
खरपगूपुर के कुआनो तट पर स्थित गैनहवा आश्रम पर मेले का आयोजन किया गया। मंदिर के संस्थापक स्वामी राम दास के समाधि पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी। इटियाथोक के वसंत पंचमी के अवसर पर शिक्षण संस्थानों में सरस्वती पूजन समारोह का आयोजन हुआ। आईटीआई संचार विहार परिसर में स्थित केंद्रीय विद्यालय में ज्ञान-विज्ञान की देवी माँ सरस्वती का जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।