फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: परसपुर-करनैलगंज में वार्षिकोत्सव की धूम

Sun, 18 Feb 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर/करनैलगंज (गोंडा)। मॉडल प्राथमिक विद्यालय परसपुर प्रथम में शनिवार को धूमधाम से वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिनमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सभासद पारसनाथ गुप्ता व परसपुर विकासमंच के अरुण कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर किया।
सर्वप्रथम छात्रा आयत, अंतिमा, साधना व अंशिका ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय में बालक व बालिकाओं का 100 मीटर दौड़ आयोजित किया गया।
विज्ञापन

जिसमें अल्तमस प्रथम, अहद द्वितीय व जैद को तीसरे स्थान मिला। बालिका वर्ग में शाहरबानों को पहला, आयशा को दूसरा व रोशनी को तीसरा स्थान मिला।
प्रधानाध्यापक रामदीन विश्वकर्मा, अंकित रस्तोगी ने बच्चों को डायरी, पेन, कलेंडर व अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
करनैलगंज सहयोगी के अनुसार, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी।
इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिता, ऊंची कूद, लंबी कूद, दौड़ प्रतियोगिता, रस्सी प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। जिसमें सफल होने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
कंपोजिट विद्यालय करनैलगंज में खंड शिक्षा अधिकारी नूतन जायसवाल ने किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार सिंह, सानिया सिद्दीकी, गौसिया समसी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें