फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एसडीएम के वाहन ने बाइक सवार को रौंदा

Sun, 18 Feb 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोतवाली देहात के फुलवरिया बाईपास पर शुक्रवार रात एसडीएम के वाहन ने बाइक सवार को रौंद डाला। मौके पर ही युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद वाहन छोड़कर एसडीएम संतोष ओझा व चालक भाग निकले। मृतक के चचेरे भाई ने एसडीएम व चालक को हादसे का जिम्मेदार बनाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि हादसे के वक्त बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विशुनापुर निवासी सुनील कुमार (24) शुक्रवार रात नौ बजे के करीब शहर से बाईपास होकर सेखुइया कला गांव बाइक से जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही एसडीएम की गाड़ी ने बाइक सवार को ठोकर मार दी।
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई रविंद्र ने बताया कि गाड़ी बाइक सवार को रौंदते हुए आगे बढ़ी। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने वाहन रोका। बाइक सवार सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया था।
वहां मौजूद राजेंद्र, शिवा, विनोद कुमार पाल, रवींद्र सोनकर, आनंद आदि ने घायल को पहचाना। अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 पर फोन करने लगे।
इसका फायदा उठाकर मौके से एसडीएम व वाहन चालक भाग गए। एंबुलेंस से युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सरकारी वाहन को कब्जे में ले लिया है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



फोटोग्राफी करता था मृतक
हादसे में मृतक सुनील कुमार फोटोग्राफी के व्यवसाय से जुड़ा था। उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। अभी कोई बच्चा नहीं है। उसके पिता गुरूसहाय पोस्टमैन हैं। उन्होंने बताया कि बेटे से काफी उम्मीदें थीं। अब सहारा ही छिन गया। युवक की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा है, मां व पत्नी का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें