फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्य तिथि मनाई

Mon, 11 Jan 2016 11:39 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की पुण्य तिथि पर सोमवार को लालबहादुर शास्त्री महाविद्यालय में प्रात: हवन एवं सर्वधर्म पाठ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. राजेश तिवारी रहे। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी के त्याग, सादगी व कर्मठता से सभी लोगों को सीख लेनी चाहिए। उनके रास्ते पर चलकर ही भारत का नव निर्माण हो सकता है।
विज्ञापन


प्रबंध समिति के सचिव कश्मीर सिंह सलूजा ने कहा कि शास्त्री जी ने जय जवान के साथ जय किसान का नारा तब दिया था, जब देश के सामने सुरक्षा के साथ खाद्यान्न संकट की गंभीर समस्या खड़ी हो गई थी। उनका यह नारा खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता में रामबाण साबित हुआ।

प्राचार्य डॉ. डीपी सिंह ने लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपने छोटे से कार्यकाल में उन्होंने त्याग व कर्मठता की जो मिसाल दी, वह अतुलनीय है।
विज्ञापन


इसके बाद महाविद्यालय परिसर व एलबीएस तिराहे पर शास्त्री जी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. हरि प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. वंदना सारस्वत, डॉ. अमन चंद्रा, डॉ. श्याम बहादुर सिंह, डॉ. आरबीएस बघेल, डॉ. त्रिलोचन सिंह आदि ने माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर डॉ. संत शरण त्रिपाठी ने वेद व रामायण, गुरुद्वारा से आए लोगों ने गुरू ग्रंथ साहिब, एमएसआईटी से आए हजरत हाफिज, कारी जियाउर्रजा ने कुरान एवं पादरी अखिलेश सिंह ने बाइबिल का पाठ किया।



आयोजन में समाज सेवी धर्मवीर आर्य की प्रमुख भूमिका रही। इस अवसर में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों का एक दिवसीय शिविर भी कॉलेज परिसर में आयोजित हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें