फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: केक काटकर मनाया कन्या जन्मोत्सव

Sat, 30 Aug 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
इटियाथोक सीएचसी में कन्या का जन्मोत्सव मनाते महिला कल्याण विभाग के लोग। स्रोत: सूचना विभाग 
विज्ञापन
गोंडा। महिला कल्याण विभाग ने सीएचसी इटियाथोक में शनिवार को कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अधीक्षक डॉ. सुनील पासवान ने केक काटकर किया। उन्होंने कहा कि कन्या हमारे समाज की शक्ति और भविष्य की आधारशिला हैं। इनके जन्म पर खुशी मनाना और सम्मान देना आवश्यक है। जिला मिशन कोऑर्डिनेटर शिवेंद्र श्रीवास्तव ने मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा पर जोर दिया। जेंडर स्पेशलिस्ट ज्योत्सना सिंह ने कहा कि आज समाज में बेटियों को बराबरी का हक मिल रहा है, लेकिन वास्तविक बदलाव तभी संभव होगा जब हर परिवार बेटी के जन्म को उत्सव के रूप में मनाए। राजकुमार आर्य, एसपी द्विवेदी, पंकज राव, दिनेश कुमार, राजकुमार गुप्ता, प्रदीप पटेल, प्रभाकर मिश्र, मनोज वर्मा, सौरभ आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें