इटियाथोक सीएचसी में कन्या का जन्मोत्सव मनाते महिला कल्याण विभाग के लोग। स्रोत: सूचना विभाग
गोंडा। महिला कल्याण विभाग ने सीएचसी इटियाथोक में शनिवार को कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अधीक्षक डॉ. सुनील पासवान ने केक काटकर किया। उन्होंने कहा कि कन्या हमारे समाज की शक्ति और भविष्य की आधारशिला हैं। इनके जन्म पर खुशी मनाना और सम्मान देना आवश्यक है। जिला मिशन कोऑर्डिनेटर शिवेंद्र श्रीवास्तव ने मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा पर जोर दिया। जेंडर स्पेशलिस्ट ज्योत्सना सिंह ने कहा कि आज समाज में बेटियों को बराबरी का हक मिल रहा है, लेकिन वास्तविक बदलाव तभी संभव होगा जब हर परिवार बेटी के जन्म को उत्सव के रूप में मनाए। राजकुमार आर्य, एसपी द्विवेदी, पंकज राव, दिनेश कुमार, राजकुमार गुप्ता, प्रदीप पटेल, प्रभाकर मिश्र, मनोज वर्मा, सौरभ आदि मौजूद रहे। (संवाद)