फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव मनाया

Tue, 16 Feb 2016 11:41 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कामिनीदेवी पब्लिक स्कूल वीरपुर बिसेन में मंगलवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद बच्चों ने राधा कृष्ण की झांकी श्याम वंशी बजाते हो या फिर मुझे बुलाते हो, नन्हें मुन्ने हो जाएं पर नहीं किसी से कम, दहेज लेना एक अभिशाप है पर लोकगीत व छात्राओं ने राजस्थानी नृत्य व गुजराती डांडिया प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृषि मंत्री पंडित सिंह व पूर्व मंत्री रामबहादुर सिंह ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि मेधा कभी किसी के परिचय की मोहताज नहीं होती है। कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को कृषि मंत्री पंडित सिंह व पूर्व राज्यमंत्री रामबहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य बब्बू सिंह विसेन, राधामोहन पांडेय ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रियंका तिवारी, नमिता श्रीवास्तव, सपना सिंह, शबीहा, शहनाज, रश्मि, सुमन श्रीवास्तव, प्रिया यादव, साधना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें