फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: धूमधाम से मनाएं गणतंत्र दिवस

Fri, 17 Jan 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाने के लिए शुक्रवार को डीएम नेहा शर्मा ने तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि सभी अधिकारी कार्यालयों में प्रकाश की व्यवस्था कराएं। बिजली की झालरों से सजावट कराएं। डीएम ने कहा, गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाए। सभी महापुरुषों की मूर्तियों के आसपास साफ-सफाई कराकर माल्यार्पण किया जाए। ध्वजारोहण अनिवार्य रूप से होना चाहिए। पूरे सम्मान से झंडा फहराया जाए। उन्होंने डीआईओएस, बीएसए व अन्य अधिकारियों को प्रभातफेरी निकालने एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ अंकिता जैन, सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, एडीएम आलोक कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, जिला विकास अधिकारी सुशील श्रीवास्तव, जिला पंचायतीराज अधिकारी लालजी दूबे सहित अन्य उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें