खोड़ारे (गोंडा)। प्रयागराज महाकुंभ के लिए परिवहन निगम ने गौरा से बस सेवा शुरू की है। शुक्रवार को विधायक प्रभात वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर बस को महाकुंभ के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा, सरकार की मंशा है कि महाकुंभ की तीर्थयात्रा से कोई वंचित न रहे। इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। गौरा से प्रतिदिन दो बसें महाकुंभ जाएंगी। पहली बस गौरा चौकी बाजार से सुबह आठ बजे तथा दूसरी बस शाम चार बजे प्रस्थान करेगी। इस मौके पर सोहरथ वर्मा, पप्पू शुक्ल, विक्रम प्रसाद, रामखेलावन वर्मा, बनारसी गुप्ता, राजेंद्र वर्मा, मनीष पांडेय, गवर्नर गुप्ता, राजेंद्र वर्मा, दशरथ वर्मा, रामबाबू मिश्र आदि मौजूद रहे। (संवाद)