फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सीडीओ ने परखीं मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं

Sat, 08 Aug 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सीडीओ जनार्दन प्रसाद ने शनिवार को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को व्यवस्थाओं में और सुधार करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

सीडीओ सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। इसके बाद उन्होंने न्यूट्रिशन रिहैबिलिटेशन सेंटर (एनआरसी), ब्लड बैंक, पीआईसीयू और ओपीडी का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं और उपचार व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। मरीजों और तीमारदारों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए चिकित्सकों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज परिसर में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए किए जा रहे इंतजामों को भी देखा। सीडीओ ने चिकित्सकों और कर्मचारियों से कहा कि मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जाए। इस दौरान सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आफताब आलम, डॉ. दीक्षा द्विवेदी समेत अन्य चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें