फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई स्कूल के प्रबंधकों ने माफ की दो माह की फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जनपद के सीबीएसई पैटर्न के एक दर्जन स्कूल व कॉलेजों के प्रबंधकों ने कोविड-19 के मद्देनजर जरूरतमंद अभिभावकों के बच्चों का 2 महीने का फीस माफ करने का निर्णय लिया है। साथ ही इन स्कूलों के प्रबंधकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास 8 सूत्री मांगपत्र भेजा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन जिला इकाई की फातिमा इंटर कॉलेज में बैठक हुई। जिसमें एक दर्जन स्कूल व कालेज के प्रबंधकों ने भाग लिया। इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कोविड-19 के मद्देनजर जरूरतमंद अभिभावकों के बच्चों का फीस 2 महीना का माफ करने का निर्णय लिया है। इसमें सरकारी नौकरी करने वाले अभिभावकों को इस छूट से वंचित रखा गया है।
बैठक की अध्यक्षता फातिमा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व फादर पॉल कोररया तथा एम्स इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक मतलूब खान ने की। दोनों ने बताया कि वर्तमान समय में कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए जनपद के सीबीएसई पैटर्न के एक दर्जन स्कूलों ने निर्णय लिया है कि जरूरतमंद अभिभावकों के बच्चों का 2 माह का फीस नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा एसोसिएशन ने आठ सूत्री मांगपत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास भेजा है। जिसमें एसोसिएशन ने मांग किया है कि कोविड-19 के मद्देनजर स्कूलों का बिजली, परिवहन, पानी का बिल व जीएसटी को माफ करने की मांग की है।
इसके अलावा एसोसिएशन ने कहा है कि बिना ब्याज के बैंक से लोन दिलवाने का प्रबंध किया जाए। जिससे स्कूलों में पढ़ाने वाले अध्यापकों का मानदेय दिया जा सके। इस मौके पर सेंट जेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एम्स इंटरनेशनल स्कूल, रवि चिल्ड्रन एकेडमी समेत अन्य कॉलेजों के प्रबंधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें