फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमान ने किया जिला टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सीबीएसई बोर्ड के 10 वीं के रिजल्ट में एम्स इंटरनेशनल के छात्रों का दबदबा रहा। यहां के अमान हुसैन ने 97.85 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया। वहीं, अभिनव तिवारी जिले में दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें 97.10 प्रतिशत अंक मिले हैं। तीसरे स्थान पर इसी स्कूल के हर्ष शुक्ल रहे। उन्हें 97 प्रतिशत अंक मिले हैं। जिले में सीबीएसई 10 वीं की परीक्षा 1903 बच्चों ने दी थी। 1880 ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। परीक्षा परिणाम 98.79 रहा। परिणाम जारी होने के बाद छात्रों में खुशी की लहर दिखी। स्कूलों की ओर से मेधावियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शहर के एम्स इंटरनेशनल के प्रबंधक मतलूब हुसैन खान ने स्कूल के छात्रों को सराहा और शिक्षकों को भी बधाई दी। स्कूल के तीन छात्र टॉप फाइव में रहे हैं। जिले के एम्स इंटरनेशनल के 223 छात्रों में 223, फातिमा इंटर कॉलेज के 216 छात्रों में 216, रघुकुल विद्यापीठ में 492 छात्रों में 486, सेंट जेवियर्स के 263 छात्रों में 263, महर्षि विद्या मंदिर के 67 छात्रों में 67, नारायणा पब्लिक स्कूल के 202 छात्रों में 202, केंद्रीय विद्यालय के 45 छात्रों में 45, रवि चिल्ड्रेन के 94 छात्रों में 94, नवोदय जवाहर विद्यालय के 74 छात्रों में 74, सेंट माइकल मनकापुर के 158 छात्रों में 158, महर्षि विद्या मंदिर मनकापुर के 64 छात्रों में 50 बच्चे सफल हुए हैं।
जारी परीक्षा परिणाम की टॉपटेन सूची में जिले के एम्स इंटरनेशनल के अमान हुसैन ने 97.85 प्रतिशत, अभिनव तिवारी ने 97.10 प्रतिशत, हर्ष शुक्ला ने 97 प्रतिशत, दिव्या सिंह को 97 प्रतिशत, केंद्रीय विद्यालय आईटीआई, सेंट माइकल मनकापुर के अनिमेष श्रीवास्तव, आयुष कुशवाहा, फातिमा के हरदीप सिंह ने 96.2 प्रतिशत, केंद्रीय विद्यालय के हिमांशु शुक्ला ने 96 प्रतिशत, फातिमा के शनि पटेल ने 95.60 प्रतिशत अंक, नवोदय विद्यालय के सतीश यादव ने 95.4, सेंट माइकल के विदित गुप्त ने 95.4 प्रतिशत हासिल किए।
विज्ञापन

सीबीएसई के 10 वीं परीक्षा के टापटेन छात्र
अमान हुसैन 97.85 प्रतिशत, एम्स इंटरनेशनल
अभिनव तिवारी 97.10 प्रतिशत, एम्स इंटरनेशल
हर्ष शुक्ला 97 प्रतिशत, एम्स इंटरनेशनल
दिव्या सिंह 97 प्रतिशत, केन्द्रीय विद्यालय आईटीआई
अनिमेष श्रीवास्तव 96.2 प्रतिशत, सेंट माइकल मनकापुर
आयुष कुशवाहा 96.2 प्रतिशत, सेंट माइकल मनकापुर
हरदीप सिंह 96.2 प्रतिशत, फातिमा कालेज
हिमांशु शुक्ला 96 प्रतिशत, केंद्रीय विद्यालय
शनि पटेल 95.60 प्रतिशत, फातिमा
सतीश यादव 95.4 प्रतिशत, जवाहर नवोदय विद्यालय
सीबीएसई बोर्ड के 10 वीं का परिणाम आने के बाद मेधावियों के चेहरे खिल उठे। आगे बढ़ने की राह आसान हुई है और कदम आगे बढ़ने लगे हैं। पहले स्थान पर आए अमान हुसैन अपने नाना के यहां रहते हैं और परिणाम से काफी गदगद हैं। उनका कहना है कि इंटर की परीक्षा में और अच्छे अंक लाने के लिए प्रयास करेंगे। इसी तरह दूसरे स्थान पर रहे अभिनव तिवारी ने कहा कि सफलता में परिवार और शिक्षकों का काफी सहयोग रहा। तीसरे स्थान पर रहे हर्ष शुक्ल ने कहा कि इंटर में और अच्छा अंक लाएंगे और आगे चलकर देश सेवा के लिए आगे बढ़ेंगे।
अभी मुख्य ध्येय पढ़ाई ही है। केंद्रीय विद्यालय, आईटीआई, मनकापुर की दिव्या सिंह ने कहा कि वह अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनने के लिए आगे की पढ़ाई जारी रखेंगीं। सेंट माइकल के अनिमेष श्रीवास्तव ने कहा कि वह डॉक्टर बनकर देशसेवा करेंगे। अब इंटर के साथ ही नीट की तैयारी करेंगे। फातिमा कालेज की हरदीप सिंह ने सफलता का क्रम जारी रखने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा और आगे चलकर डॉक्टर बनकर देश की सेवा करेंगी।
सीबीएसई दसवीं के परीक्षा परिणाम आने पर मेधावियों के चेहरे खिल उठे हैं। परिणाम 98.79 आनेे की खुशी स्कूल के शिक्षकों के चेहरे भी दिखी। मेधावियों का पूरा जोर इंटर की परीक्षा में भी ऐसे ही सफलता का झंडा बुलंद करने पर रहा। मनकापुर क्षेत्र के चार छात्रों ने जहां टॉप टेन में स्थान हासिल किया, वहीं कई और प्रतिभाओं ने सफलता हासिल कर तरक्की की राह पर आगे बढ़ने की हुुंकार भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें