फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने 11 कोटेदारों को किया तलब

Mon, 20 Jul 2015 11:25 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अनाज घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने जिले के 11 कोटेदारों को सीबीआई दफ्तर लखनऊ तलब किया है। सीबीआई ने सभी कोटेदारों को जारी तलबी नोटिस आदेश में उन्हें 21 से 27 जुलाई तक अनाज घोटाले में पूछताछ के लिया तलब किया है। तलबी नोटिस जारी होने से कोटेदारों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन


सीबीआई वर्ष 2004-05 से 2005-06 के दौरान जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत हुए अनाज घोटाले की जांच कर रही है। सीबीआई ने इस बार जिले के झंझरी ब्लॉक के ग्राम दसियापुर के कोटेदार धनलाल, नरायनपुर ईधा के पलटन, उम्मेद जोत के सुलेमान, पूूूरे तिवारी के फैयाज अहमद, सराय जरगर के मोहम्मद असलम, विसनागा के काशी प्रसाद, गुलहरिया के आशुतोष शुक्ला, मांदे के रिजवान कादरी, गंगापुर के नैमुद्दीन व बहलौलपुर के आज्ञाराम सिंह को तलब किया है।

सीबीआई की ओर से जिला पूर्ति कार्यालय में भी नोटिस की प्रति भेजी गई है। सीबीआई सूत्रों की मानें तो सीबीआई जिले में हुए अनाज  घोटाले में कोटेदारों की भूमिका को अपनी जांच में परख रही है। ऐसे में घोटाले के बाबत सीबीआई कोटेदारों से भी सच उगलवाने के लिए उनसे समय-समय पर पूछताछ करती है। बताते चलें कि सीबीआई ने वर्ष 2010 से अनाज घोटाला प्रकरण की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें