फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परसपुर के 18 गोकुल गांवों के पशुपालकों को मिलेंगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगुरा बाजार (गोंडा)। किसानों की आय को दोगुना करने और दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुपालन को मुख्य माध्यम बनाया जा रहा है। इसके लिए सरकार की ओर से गोकुल गांवों में चयनित कर वहां के पशुपालकों को समृद्ध बनाने के साथ किसानों की आय बढ़ाने के लिए परसपुर ब्लॉक के 18 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। इन गांवों के करीब 25 हजार पशुपालकों को योजना से जोड़कर उन्हें लाभ दिया जायेगा। इससे न केवल पशुपालकों की आय बढ़ेगी बल्कि उनका भविष्य भी सुरक्षित हो सकेगा।
विज्ञापन

परसपुर ब्लॉक में चयनित 18 ग्राम पंचायतों के पशु पालकों को सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जायेंगी। बता दें कि परसपुर की कुल 68 ग्राम पंचायतों के पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने वाले अच्छी नस्ल के पशुओं को रखने के लिए तथा जानकारी देने के लिए दो पशु चिकित्सालय व एक पशु सेवा केंद्र की स्थापना सरकार की ओर से की गयी है। मंगुरा बाजार के पशु सेवा केंद्र पर तैनात पशु चिकित्साधिकारी डॉ. द्वारिका नाथ पांडेय ने बताया कि पशु पालकों की आमदनी बढ़ाने के लिए यहां की ग्राम पंचायतों को गोकुल ग्राम में चयनित करने का आदेश जारी किया है।
गोकुल ग्राम में शामिल होने पर ये सुविधाएं मिलेंगी
ग्राम पंचायत स्तर पर ही टीकाकरण निशुल्क कराया जायेगा। दुधारू पशुओं की देखभाल व उन्नत नस्ल की गाय व भैंस पालन के लिए परामर्श निशुल्कपशु पालकों को मिलेगा। कृत्रिम गर्भाधान निशुल्क कराया जायेगा। इन चयनित गोकुल ग्राम पंचायतों में पैरावेट की सेवायें भी ली जायेंगी। जो चिकित्सक की देखरेख में काम करेंगे। उन्होंने बताया कि विकास खंड के समस्त ग्राम पंचायतों मे एक-एक वैक्सीनेटर व एक-एक हेल्पर की तैनाती की जायेगी। जो ग्राम पंचायतों मे प्रत्येक, छमाही पशुओं का निशुुल्क टीकाकरण करेंगे।
विज्ञापन

वैक्सीनेटर को तीन रुपये और हेल्पर को मिलेंगे ढाई रुपये
इसके लिए वैक्सीनेटर को तीन रुपये व हेल्पर को ढाई रुपये प्रति पशु की दर से भुगतान किया जायेगा। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत से प्रस्ताव लिया जायेेगा। ग्राम पंचायत द्वारा चयनित लोगों को डाक्टरों द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। कार्य के दौरान भी छेत्रीय डॉ. मूल्यांकन करते रहेंगे। शिकायत मिलने पर जांच की जायेगी। जांच में दोषी पाये जाने पर चयन निरस्त हो जायेगा।
परसपुर के ये गांव अब होंगे गोकुल ग्राम
गोकुल ग्राम में परसपुर के बेलवा, नरायनपुर मर्दन, सरैया चौबे, दुरगोड़वा, खरथरी, कुडियांव, ऑटा, बसंतपुर, पुरैना, चंदापुर, गुरेटी, दुरौनी, चरसड़ी, शिवगढ, पसका, चंदापुर किटौली, खैरा, नरायनपुर जयसिंह व गजसिंहपुर शामिल हैं।
पहले चरण में परसपुर की 18 ग्राम पंचायतों मे बेहतर रिस्पांस के बाद और ग्राम पंचायतों का चयन होगा। निशुल्क टीकाकरण कृतिम गर्भाधान, बधियाकरण जैसी सुविधायें मुफ्त मिलेंगी। विकास खंड परसपुर में 68 ग्राम पंचायतें हैं। -डॉ. एसके सिंह राजकीय पशु चिकित्सालय परसपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें