महादेवा गांव में मंगलवार रात घर में मां के साथ सो रही डेढ़ माह की नवजात बच्ची पर अचानक एक बिल्ली हमलावर हो गई। उसने बच्ची के चेहरे को काटकर जख्मी कर दिया। बिल्ली ने बच्ची के होंठ और जबड़ा खा लिया।
रोने की आवाज सुनकर जब घर वाले जागे तो बच्ची को देखकर सन्न रह गए। आननफानन में बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची की गंभीर हालत देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया है।
महादेवा गांव में मंगलवार रात उमेश की पत्नी, देवरानी व दो बहनों के साथ एक ही बेड पर डेढ़ माह की बच्ची के साथ सो रही थीं। अचानक घर में बिल्ली घुस आई। बिल्ली ने नवजात बच्ची पर हमला कर दिया।
उसके चेहरे को कई जगहों से काटकर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिवार वालों की नींद खुली। इतने में ही बिल्ली भाग निकली। आननफानन में परिवार वाले बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया है
बिल्ली ने नवजात बच्ची के होंठ और जबड़े को काटकर खा लिया है। जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. वीके वैश्वार ने बताया कि उन्हें ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है।