फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चार घरों से लाखों के नकदी-जेवर चोरी

Wed, 19 Jul 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। एक ही रात में एक गांव के चार घरों में 57 हजार रुपये नकदी सहित साढ़े तीन लाख रुपये के जेवरों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों ने अज्ञात के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

खरगूपुर थाना क्षेत्र के कुटनहरिया गांव में मंगलवार देर रात विनय कुमार तिवारी के घर में घुसे चोर दस हजार रुपये नकदी व 50 हजार रुपये कीमत के सोने व चांदी के जेवर चुरा ले गए। इसी गांव के रामानंद पांडेय के घर के बरामदे में सो रहे थे। देर रात दीवार फांदकर घर में घुसे चोर कमरे के अंदर रखे डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवर व 30 हजार रुपये नकदी चोर चुरा ले गए।
गांव के ही हनुमंतलाल मिश्र घर के बाहर सो रहे थे। छत के सहारे इनके घर में घुसे चोर 50 हजार रुपये कीमत के आभूषण व पांच हजार रुपये नकदी चुरा ले गए। इसी गांव के रामकेवल पांडेय परिजन सहित घर के बाहर सो रहे थे। देर रात छत से सीढ़ी के सहारे से आंगन में उतरे चोर कमरे से एक लाख रुपये कीमत के गहने व 12 हजार रुपये की नकदी उड़ा ले गए। सभी पीड़ितों ने अज्ञात के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि मौके की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें