फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सराफ की दुकान से नकदी व गहने चोरी

Sat, 30 Dec 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के आदमपुर बाजार में सराफा की दुकान में चोरी के बाद लगी भीड़। 
विज्ञापन
उमरी बेगमगंज (गोंडा)। थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के आदमपुर बाजार में स्थित सराफ की दुकान के शटर काटकर अंदर घुसे चोरों ने 15 हजार रुपये नकदी व डेढ़ लाख रुपये के गहने पार कर दिए। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस व डॉग स्क्वायड ने पड़ताल की। चोरों ने दुकान पर लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया और डीबीआर उठा ले गए।
विज्ञापन

राजू सोनी ने बताया कि वे आदमपुर बाजार में सराफा की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार की रात में दुकान में ताला लगाने के बाद घर चले आए थ। रात करीब एक बजे चोरों ने दुकान का शटर काट दिया और चैनल का ताला तोड़कर अंदर घुस आए। दुकान में रखी 15 हजार रुपये नकदी और जेवरात चुराकर फरार हो गए।
राजू ने बताया कि देर रातउनकी नींद खुली तो वे मोबाइल देखने लगे। मगर उनकी दुकान को लोकेशन नहीं दिखी तो उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचते ही वे भी दुकान पर पहुंचे। दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। कैमरा टूटा था और डीबीआर चोरी हो चुका था। थानाध्यक्ष संजीव वर्मा ने बताया कि चोरों का सुराग मिल गया है, जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें