खोड़ारे (गोंडा)। गन्ने के खेत में नवजात बच्चा फेंकने के मामले में खोड़ारे पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अभी तक यह नहीं पता लगा पाई है कि नवजात को खेत में किसने फेंका था।
बता दें कि बैजपुर गांव में शुक्रवार को एक नवजात गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। जिसको गांव की आसमा खातून अपने घर ले आई थी।
बाद में पुलिस व चाइल्ड लाइन की टीम ने नवजात को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चाइल्ड लाइन की देखरेख में नवजात का इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बैजपुर गांव के चौकीदार मनीराम की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।