परसपुर। परसपुर-डेहरास मार्ग पर चंदई पांडेय पुरवा के पास बृहस्पतिवार शाम डंपर से कुचलकर पिता-पुत्री की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हादसे में घायल पांच वर्षीय बेटी अनन्या का लखनऊ में इलाज चल रहा है।
उमरी बेगमगंज के पूरे मरीपुरवा निवासी अयोध्या सिंह ने बताया कि गांव के रमेश उनसे बाइक मांगकर अपनी दो बेटियों पिंकी और अनन्या के साथ मधईपुर कुर्मी में बहन के घर जा रहे थे। चंदई पांडेय पुरवा के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रमेश और उनकी बड़ी बेटी पिंकी की मौके पर मौत हो गई व अनन्या गंभीर रूप से घायल हो गई। थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। (संवाद)