फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फारुक अब्दुल्ला के खिलाफ दर्ज हो केस

Sun, 29 Nov 2015 11:48 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर से रविवार को गोंडा पहुंचे गोरखपुर के सांसद महंत आदित्यनाथ ने पाक अधिकृत कश्मीर  के मुद्दे पर फारुक अब्दुल्ला को देशद्रोही बताते हुए उनके खिलाफ इसका मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कुछ दिनों पहले पाकिस्तान में दिए गए मणिशंकर अय्यर के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए उन्हें अपना इलाज कराने की सीख दी।

वहीं, यूपी में सड़कों की खस्ताहाल स्थिति के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार मानते हुए केंद्र से मिलने वाले धन के बंदरबांट का आरोप लगाया।

तुलसीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद गोंडा पहुंचे महंत आदित्यनाथ ने रेलवे स्टेशन के वीआईपी रूम में पत्रकारों से मुखातिब होते कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर पहले भी भारत का हिस्सा था और आज भी है।, जिसकी एक इंच जमीन पाकिस्तान को नहीं दी जाएगी।

फारुख अब्दुल्ला ने जिस तरह का बयान दिया है, उसे लेकर उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। जम्मू कश्मीर को अगर भारतीय सेना के हवाले कर दिया जाए तो वहां किसी तरह की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें