गोंडा। तरबगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी युवक के खिलाफ थाना नवाबगंज में केस दर्ज किया है। तरबगंज के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने बुधवार रात घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। युवती के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें अर्जुन दूबे पर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने समेत छेड़खानी से तंग आकर आत्महत्या करने की बात लिखी थी। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी अर्जुन दूबे के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है।