गोंडा। संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान बिना परमिट के फर्राटा भर रहीं दो बसों को सीज कर दिया। प्रभारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि कोतवाली नगर के सामने शुक्रवार को बलरामपुर से आ रही दो बसों की चेकिंग की गई। दोनों बसों के चालक रूट का परमिट नहीं दिखा सके। इस पर दो बसों को सीज कर नगर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया। दोनों बसों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बताया कि ओवरलोड पाए जाने पर छह बसों पर 1.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।