गोंडा। खरगूपुर में चार दिन पूर्व स्कूल में डंडे से छात्र की पिटाई के मामले में पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी बीएसए ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
क्षेत्र की ग्राम पंचायत कमडावा के कंपोजिट विद्यालय में ननके दुबे का बेटा सुंदरम (12) कक्षा छह का छात्र है। चार दिन पहले विद्यालय के शिक्षक हीरालाल कनौजिया ने डंडे से शिवम की पिटाई की थी। पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
मामले में छात्र के पिता की तहरीर पर शिक्षक हीरालाल कनौजिया के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, बीईओ एसके सिंह की जांच में शिक्षक द्वारा छात्र को पीटने की पुष्टि हुई। इस पर प्रभारी बीएसए राम खेलावन सिंह ने शिक्षक हीरालाल कनौजिया को निलंबित कर दिया।