अदालत के आदेश पर पांच लोगों पर लूट का केस
परसपुर (गोंडा)। अदालत के आदेश पर एक फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक समेत पांच लोगों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया गया है। थाना परसपुर क्षेत्र के चरसड़ी गांव निवासी राधे मोहन सिंह ने थाने में अदालत के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक व अधिकृत विक्रेता समेत तीन अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ छिनैती की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि वह 5 नवंबर को ट्रैक्टर की सर्विस कराने के लिए करनैलगंज जा रहा था। परेठा गांव के पास पांचों लोगों ने ट्रैक्टर व 45 हजार रुपये छीन लिए।