फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विवाहिता की गला घोंटकर हत्या का केस

Sun, 28 Jan 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज (गोंडा)। थानाक्षेत्र के घांचा बीकापुर टेपरहन पुरवा गांव की रहने वाली एक विवाहिता की दहेज में पांच लाख रुपये न मिलने पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

नबाबगंज थाना क्षेत्र के चौखड़िया गांव निवासी पुष्पेंद्र तिवारी ने थाना तरबगंज में शनिवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि बहन पिंकी (28) की शादी छह साल पहले सलिल मिश्रा से की थी।
आरोप है कि दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर ससुराल वाले उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर शनिवार सुबह पति सलिल मिश्रा, सास सरोज देवी, ससुर बैजनाथ, जेठ सुशील उर्फ बबलू, जेठानी संगीता देवी व जेठानी का बेटा वैभव ने मिलकर उसकी बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी। सीओ तरबगंज सौरभ वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें