करनैलगंज। पीसीएफ के जिला प्रबंधक अश्वनी कुमार ने करने करनैलगंज पीसीएफ सचिव अशोक भारती के विरुद्ध जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया है।
जिला प्रबंधक अश्वनी कुमार ने दी गई तहरीर में कहा गया है कि 19 फरवरी को जिला खाद्य विपणन अधिकारी की प्राप्त जांच आख्या के अनुसार क्रय केंद्र करनैलगंज के प्रभारी की ओर से पांच सह खाता धारकों के आधार पर 200 कुंतल से अधिक धान की खरीद की गई। जो क्रय नीति के का सीधा उल्लंघन है।
इसकी जांच उप जिलाधिकारी करनैलगंज व जिला खाद्य विपणन अधिकारी के स्तर से की गई। जिसमें जांच आख्या के आधार पर आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग लखनऊ की ओर से कार्रवाई करने का निर्देश प्राप्त हुआ है। निर्देश के ब ुपालन में करनैलगंज के पीसीएफ सचिव अशोक कुमार भारती के खिलाफ जिला प्रबंधक पीसीएस अश्वनी ने कोतवाली करनैलगंज में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अशोक भारती के विरुद्ध जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया है।