झंझरी। राजा मोहल्ला निवासी सत्यम शिवशंकर ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें बताया कि अगस्त में वह अपने सिम का सत्यापन कराने के लिए साहबगंज स्थित रहमानिया मस्जिद के पास शहाबुद्दीन की दुकान पर गए थे। आरोप है कि सिम के सत्यापन के लिए शहाबुद्दीन ने आधार कार्ड मांगा। इसके बाद उनके नाम पर एक और सिम जारी करके किसी को बेच दिया। एक मामले में जांच के दौरान पुलिस उनके पास आई तब उन्हें इसकी जानकारी हुई। नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि शहाबुद्दीन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। (संवाद)