उमरी बेगमगंज। बरौली पूरे छगड़िहन पुरवा में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में घायल रामकुमार यादव उर्फ लल्लू (28) की मौत हो गई। स्थानीय गोशाला में काम करने वाले रामकुमार शुक्रवार दोपहर दो बजे खाना खाने के लिए घर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने लल्लू को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के पिता गंगा प्रसाद यादव ने थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। मामले में जांच करके कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)