गोंडा। शहर के एक व्यवसायी की दो बेटियों को परेशान कर रहे मनचले के खिलाफ नगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। शहर निवासी व्यवसायी ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी बड़ी बेटी स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुकी है। जबकि दूसरी बेटी ग्रेजुएशन अंतिम सेमेस्टर की छात्रा है। पीड़ित ने बताया कि उनकी दुकान के बगल स्थित एक गोदाम में जयनगरा निवासी बृजेश पाठक काम करता है। उसने किसी तरह से उनकी बेटियों का नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद अश्लील मैसेज व वीडियो भेजना शुरू कर दिया। दोनों बहनों ने विरोध जताया तो उनका एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पीड़ित परिजन ने आरोपी युवक के घर पहुंचकर विरोध जताया तो गालीगलौज करते हुए जान से मारने और दुकान लूटने की धमकी दी गई। नगर कोतवाल संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।