तरबगंज (गोंडा)। क्षेत्र के मनहना मनियाये चौराहा निवासी नरेंद्र बहादुर तिवारी ने बताया कि नरेंद्र एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष होने के साथ ही वर्तमान में सरोजनी नगर दिल्ली में रहते हैं। सोसाइटी के स्कूल निर्माण के लिए सीमेंट की खरीदारी के लिए इंटरनेट के जरिए मेसर्स बिरला कॉर्पोरेशन के मार्केटिंग मैनेजर सुनील गुप्ता से संपर्क किया। इस दौरान 265 रुपये की दर से सौ बोरी सीमेंट की बोरी का भुगतान कर दिया। लेकिन उक्त ने 100 के बजाय 200 बोरी लेने पर ट्रक भेजने का झांसा दिया। पीड़ित ने दो सौ बोरी की रकम लेकर संबंधित के खाते में जमा करा दिया। लेकिन आरोपियों ने न तो उन्हें सीमेंट दी और न ही रकम वापस की। प्रभारी निरीक्षक केके त्रिपाठी ने बताया कि प्रयागराज स्थित कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एन वेंकटेश्वरन व मार्केटिंग मैनेजर सुनील गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।