फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पीएम आवास में गड़बड़ी पर पूर्व प्रधान समेत 17 पर मुकदमा

Tue, 17 Jun 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। इटियाथोक की ग्राम पंचायत दरियापुर हरदोपट्टी में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। डीएम नेहा शर्मा के निर्देश पर वित्तीय अनियमितता की जद में फंसे तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी व प्रधान समेत 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी सरिता शुक्ला ने इटियाथोक थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि वर्ष 2018-19, 2020-21 और 2021-22 के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 15 अपात्रों के बैंक खातों में कुल 6,80,000 की धनराशि स्थानांतरित की गई थी। इन लाभार्थियों में से कुछ ने पहली किस्त प्राप्त करने के बाद आवास का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया। एक लाभार्थी ने पूरी धनराशि प्राप्त करने के बावजूद आवास निर्माण नहीं कराया। मामले में तत्कालीन ग्राम प्रधान ऊषा देवी, तत्कालीन सचिव अजीत गुप्ता (ग्राम पंचायत अधिकारी) एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत उजागर हुई। गहराई से जांच में पता चला कि शासन द्वारा स्वीकृत धनराशि का दुरुपयोग किया गया है।
मामले में तत्कालीन प्रधान ऊषा देवी, तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी अजीत गुप्ता, श्यामपता, लक्ष्मी देवी, अनीता, ममता देवी, सुरेश कुमार, शानपती, गुलशन बानो, सरोजनी देवी, जगदंबा, रमेश कुमार, सुमन, पवन कुमार, रामसरन, राजकुमारी व विद्याधर के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।
विज्ञापन

डीएम नेहा शर्मा ने इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता मानते हुए शासकीय धन की वसूली के साथ-साथ आरोपियों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही बिंदुवार तथ्यात्मक अनुपालन आख्या मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें