फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मुहर्रम जुलूस के दौरान मारपीट में 10 लोगों पर केस दर्ज

Mon, 07 Jul 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। परसपुर इलाके में रविवार को मुहर्रम जुलूस के दौरान मारपीट व अभद्रता के मामले में सोमवार को पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मलांव के कृपापुरवा निवासी यूसुफ ने बताया कि रविवार दोपहर वह मुहर्रम के जुलूस में कर्बला जा रहे थे। धनौरा धनईपुरवा निवासी तसलीम और तस्व्वर जुलूस को अपने घर की तरफ ले जाने के लिए अभद्रता करने लगे। मना करने पर तसलीम व तस्व्वर के साथ ही बुद्धु, आरिफ, आसिफ, रिषब, लल्लू, समीर, रियाज व जलील ने उन्हें व अन्य को जमकर मारापीटा। इसमें यूसुफ, रसीद, शब्बीर और सफी व सलीम को चोटें आई है। इंस्पेक्टर शरदेंदु कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में पीड़ित यूसुफ की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें