फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या में पति समेत तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
धानेपुर (गोंडा)। पूरे हाड़ा ग्राम पंचायत के मजरे गोकुल नगर की रहने वाले एक महिला की हत्या के बाद ससुराल वालों ने साक्ष्य मिटाने के लिए उसका शव जला दिया। इस मामले में दो माह बाद गुरुवार पति समेत तीन लोगों के खिलाफ धानेपुर में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना इटियाथोक क्षेत्र के बेलवा शुक्ल झम्मनजोत लोहशीशा के रहने वाले अरुण कुमार तिवारी ने थाना धानेेपुर में गुरुवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी बहन मीना देवी की शादी 30 साल पहले थाना धानेपुर क्षेत्र के पूरे हाड़ा ग्राम पंचायत के मजरे गोकुल नगर के रहने वाले सुरेश शुक्ल से की थी।
आरोप है कि 11 जून 22 की रात सुरेश शुक्ल ने अपने बेटे धर्मेंन्द्र कुुमार शुक्ल व पत्नी आरती के संग मिलकर उसकी बहन की हत्या कर दी। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को जला दिया। प्रभारी निरीक्षक धानेपुर संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें