फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अधिकारी व तहसीलदार पर हमले में 35 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
खरगूपुर (गोंडा)। क्षेत्र के झालीधाम एवं पृथ्वीनाथ मंदिर के समीप संचालित ईंट-भट्ठा मालिक समेत 35 लोगों के खिलाफ शनिवार को खान अधिकारी ने हमला तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कटरा बाजार थाना क्षेत्र के कटुआ नाला गांव के लोगों ने यहां संचालित डीबीएफ ईंट भट्ठा पर मिट्टी खनन व हानिकारक धुएं से प्रदूषण फैलने की शिकायत पर तहसीलदार सदर रंजन वर्मा से की थी। छह जनवरी को तहसीलदार सदर व खान अधिकारी अभय रंजन पुलिस बल के साथ ईंट भट्ठे पर जांच करने पहुंचे थे। जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होने पर भट्ठा मालिक को नोटिस दिया था। जिस पर भट्ठा मालिक ने सात जनवरी तक भट्ठा बंद करने की बात कही थी। आरोप है कि इसके बाद भी भट्ठा का संचालन जारी रहा। 20 जनवरी को टीम भट्ठा पर दोबारा पहुंची। आरोप है कि इस दौरान भट्ठा मालिक समेत वहां मौजूद 35 अन्य लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। हमलावरों ने ईंट पत्थर भी चलाए। टीम ने भागकर जान बचाई। प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें