फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गैंगस्टर में 32 पर केस, 60 लाख की संपत्ति जब्त

Wed, 06 May 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। एक जनवरी 2026 से अब तक गैंगस्टर एक्ट के तहत 32 अभियुक्तों के खिलाफ आठ एफआईआर दर्ज की गई है। जबकि 12 नए अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर उन्हें पुलिस निगरानी में लिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई के तहत गैंगस्टर एक्ट के चार मामलों में अपराध से अर्जित 60,27,140 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। इसके अलावा 60 लोगों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में मंगलवार की रात अपराध समीक्षा बैठक में एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि ऑपरेशन दहन के तहत एनडीपीएस एक्ट के मामलों में बरामद 71.05 किलोग्राम मादक पदार्थ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये है, को विधिक प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया। बैठक में हत्या, लूट, डकैती, चोरी, वाहन चोरी, महिला अपराध और एससी/एसटी से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई।


बैठक में इन पर रहा फोकस
- डिजिटल पुलिसिंग को बढ़ावा देते हुए ‘यक्ष ऐप’ के प्रभावी उपयोग, ई-साक्ष्य के अधिकतम प्रयोग और एफआईआर को एसएसआईडी से लिंक करने की प्रक्रिया को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

- पॉक्सो एक्ट और महिला अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई, पीड़ितों के मेडिकल परीक्षण और संरक्षण को प्राथमिकता देने को कहा गया। एससी/एसटी मामलों में भी विधिक प्रावधानों का सख्ती से पालन करने और पीड़ितों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
-ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिले में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने, बाजारों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों को निगरानी में लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनसहयोग से इस अभियान को व्यापक बनाने पर बल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें