फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कार वालों ने चलाई साइकिल, दिया सेहत का मंत्र

Sat, 03 Jun 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के चेतना पार्क के पास से साइकिल रैली निकालते एसीएमओ डॉ. एपी सिंह व अन्य। -संवाद
विज्ञापन
गोंडा। कार से चलने वाले लोग सेहत की चिंता को लेकर साइकिल की सवारी पर आ गए। डॉक्टर, प्रोफेसर, अधिकारी व व्यापारियों की टोली सुबह साइकिलिंग पर निकल रही है। शनिवार को विश्व साइकिल दिवस पर इस टोली ने रैली निकालकर साइकिल चलाने के फायदे बताए। एसीएमओ डॉ. एपी सिंह, एलबीएस महाविद्यालय के सेवानिवृत प्रोफेसर डॉ. ओंकार पाठक चेतना पार्क से गांधी पार्क तक साइकिल रैली निकाली।
विज्ञापन

रुपईडीह में नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी तरंग सारस्वत के निर्देश पर विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर तेलियाकोट से पैड़ीबरा तक साइकिल रैली निकाली गई। रैली को कौड़िया थाना के प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला प्रशिक्षक रजनीकांत तिवारी ने बताया कि साइकिलिंग हमें मोटापा, हृदय रोग, मधुमेह, गठिया और मानसिक बीमारियों बचाती है और पर्यावरण में प्रदूषण भी नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें