गोंडा के खोंडारे में अनियंत्रित होकर कार गड्ढे में गिरी।
- फोटो : GONDA
खोड़ारे (गोंडा)। रविवार रात करीब 10.00 बजे छुट्टा जानवरों को बचाने के चक्कर में एक कार सवार अनियंत्रित हो गया और उसकी कार खाईं में जा गिरी। इसमें चालक को गंभीर चोटें आई हैं। थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव निवासी चिंटू खान रविवार की रात खोड़ारे-गौरा चौकी मार्ग से अपने घर जा रहे थे। सड़क पर अचानक मवेशी के आ जाने से वह अनियंत्रित हो गए और कार खाईं में चली गई। इसमें वह घायल हो गए। इलाज के लिए चिंटू को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।