फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पेड़ से टकराई कार, महिला महाविद्यालय के प्रबंधक की मौत

विज्ञापन
प्रबंधक की फाइल फोटो।
विज्ञापन
मनकापुर। मनकापुर-दर्जीकुआं मार्ग पर जोगापुर गांव के पास मंगलवार रात ट्रक को ओवरटेक करते समय कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में मनकापुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी और सरदार मोहर सिंह महिला महाविद्यालय के प्रबंधक स्वर्ण पाल सिंह उर्फ कोके सरदार (63) की मौत हो गई।
विज्ञापन


स्वर्ण पाल सिंह अपने परिचित घुनाही निवासी विनोद कुमार तिवारी के साथ शहर से घर लौट रहे थे। मंगलवार रात जोगापुर गांव के पास उनकी कार आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने लगी। इसी दौरान सामने से एक पिकअप आ गया। इस दौरान कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखचे उड़ गए।

आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार में फंसे स्वर्ण पाल सिंह को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे में कार में सवार विनोद बाल-बाल बच गए। थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर कोतवाली परिसर में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें