फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बरातियों की कार पुलिया से टकराई, युवक की मौत

Thu, 26 Nov 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार व करनैलगंज सीएचसी में घायलों का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी। -संवाद
विज्ञापन
करनैलगंज। करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर सोनवार मोड़ के आगे बैकुंठनाथ महाविद्यालय के पास बुधवार देर रात बरात से लौट रही कार पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। पांच घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बहराइच के कानूनगोपुरा दक्षिणी निवासी छह लोग करनैलगंज के बरगदी कोट में बरात गए थे। बुधवार रात जयमाल कार्यक्रम के बाद सभी कार से घर लौट रहे थे। रात करीब दो बजे कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखचे उड़ गए। इंजन कार से अलग हो गया। अगले दोनों पहिये भी उखड़कर करीब 50 मीटर दूर खेत में जा गिरे।
पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी करनैलगंज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने शिवशंकर पांडेय (45) को मृत घोषित कर दिया। अर्जुन पांडेय (18), सोमनाथ पांडेय (40), अभिनव पांडेय (30), शुभम पांडेय (19) और कृष्णा पांडेय (30) को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसएसआई दुर्गा प्रसाद पांडेय ने बताया कि हादसे में घायलों के पैरों की हड्डियां टूट गईं और सिर में भी गंभीर चोटें आईं। सीओ आनंद कुमार राय ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे के कारणों की जांच कराई जा रही है।

हादसे में क्षतिग्रस्त कार व करनैलगंज सीएचसी में घायलों का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें