फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार्ट करते कार में लगी आग, धू-धू कर जली

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा बाजार (गोंडा)। मगुरही गांव के मजरे कोडरी में सोमवार की सुबह स्टार्ट करते समय शार्ट सर्किट से एक कार में आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और धू-धूकर जल गई। कटरा बाजार थाना क्षेत्र के मगुरही गांव के मजरा कोडरी निवासी राज कुमार ने बताया कि वह दिल्ली में कार चलाता है।
विज्ञापन

वह 13 नवंबर को कार लेकर दिल्ली से अपने घर आया था। राज कुमार के मुताबिक सोमवार की सुबह वह अपने घर पर खड़ी कार को स्टार्ट किया। तभी शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक कार में आग लग गई। उसने आग बुझाने का प्रयास किया। मगर तब तक कार आग का गोला बन गई और धू-धूकर जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें