फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अभ्यर्थियों ने दिए सही जवाब, 27 का चयन

Tue, 21 Jan 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। क्या नाम है? अमन कुमार... आईटीआई किस ट्रेड से हैं? वेल्डर.. पिता जी क्या करते हैं? खेती किसानी.. महीने में अपने ऊपर कितना खर्च करते हो? पांच से छह हजार.. गरीबी जानते हो? जी सर.. हरियाणा में आपको 17 से 18 रुपये अप्रेटिंसशिप के दौरान मिलेंगे.. शीट कवर के फ्रेम का काम मिलेगा... क्या आप नौकरी करना चाहेंगे? नियोक्ता ने अभ्यर्थियों से कुछ तरह के प्रश्न पूछे। ऐसे में राजकीय आईटीआई में आयोजित अप्रेंटिसशिप मेले में 27 अभ्यर्थियों को चयन किया गया है।
विज्ञापन

आईटीआई सभागार में मंगलवार सुबह 10 से दो बजे के बीच 18 से 26 आयुवर्ग के आईटीआई पास युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। कुल 79 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। आईटीआई प्रधानाचार्य राम सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों को ऐसे विकल्पों का चुनाव करना चाहिए, जहां से उन्हें ज्यादा अवसर मिल सकें। इसके बाद जी फाइव सिक्योरिटी सर्विस के डायरेक्टर अनुज शर्मा ने चार पहिया वाहनों का कंप्रेसर बनाने वाली कंपनी साटा विकास (इंडिया) लिमिटेड परवल हरियाणा, एनडीआर ऑटो कंपोनेंट लिमिटेड, भारत सीड लिमिटेड और फ्लिपकार्ट वेयर हाउस हरियाणा के लिए आईटीआई पास युवाओं को कंपनी की सेवा व शर्तों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के चयन के बाद कंपनी में उन्हें अप्रेंटिसशिप का अवसर मिलेगा। इस दौरान काम के हिसाब से हर महीने 17 से 18 हजार रुपये भुगतान होगा। कंपनी 10 रुपये में एक समय का भोजन व दो समय की चाय की सुविधा भी मिलेगी। चयनित अभ्यर्थियों से आठ से 12 घंटे का काम लिया जा सकता है। वहीं, अभ्यर्थियों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। हालांकि उसके किराये का भुगतान अभ्यर्थी अपनी पसंद व चयन के आधार पर करेंगे।
विज्ञापन

आईटीआई के कार्यदेशक व प्लेसमेंट अधिकारी शिवाकांत तिवारी ने बताया कि कुल 27 अभ्यर्थियों ने हरियाणा की कंपनी में काम करने के लिए इच्छा जताई है। इस दौरान विजय कुमार, अशोक तिवारी, कृष्ण कुमार और कृपा राम समेत अन्य कर्मचारी व आईटीआई पास युवक व युवतियां मौजूद रहीं।
दिलचस्प रहा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार
नियोक्ता व अभ्यर्थियों के बीच साक्षात्कार दिलचस्प रहा। कहा कि कंपनी में अगर आपका सीनियर अच्छा व्यवहार नहीं करता तो आप क्या करेंगे? क्या आप नौकरी छोड़कर चले आएंगे। एक अभ्यर्थी ने कहा, वह पहले खुद को कंपनी के मानकों के आधार पर तैयार करेगा। साथ ही खुद को मजबूत करने के बाद कोई ही प्रतिक्रिया देना चाहेगा। नियोक्ता ने कहा, कब जॉइन करना चाहेंगे। चार फरवरी को जाॅइन करने का समय लिया। इसी तरह से अन्य अभ्यर्थियों से भी सवाल-जवाब किए गए।
तैयारी का दिखा अभाव, चूके अभ्यर्थी
अप्रेंटिसशिप मेले में कई अभ्यर्थी सामान्य परिचय देने में भी असहज नजर आए। कई अभ्यर्थी बिना जरूरी दस्तावेज के साथ ही पहुंचे थे। उन्हें वापस होना पड़ा। हालांकि जिन कंपनियों के आने की जानकारी आईटीआई की ओर से दी गई, उसमें सभी नहीं आईं। प्लेसमेंट अधिकारी ने बताया कि जल्द ही कंपनियों से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक आईटीआई पास युवक व युवतियों को अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें