फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दिव्यांगजनों के चिह्नांकन के लिए चार से लगेंगे शिविर

Wed, 29 Apr 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं से पात्रों को जोड़ने के लिए ब्लॉक स्तर पर विशेष चिह्नांकन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर चार से 15 मई तक आयोजित होंगे। डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, कृत्रिम हाथ-पैर जैसे सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चिन्हांकन किया जाएगा। इसके अलावा दिव्यांग पेंशन, शादी-विवाह प्रोत्साहन योजना, दुकान निर्माण व संचालन के लिए ऋण, यूडीआईडी कार्ड निर्माण तथा शल्य चिकित्सा योजनाओं के लिए भी पात्रों का चयन किया जाएगा। मेडिकल बोर्ड का गठन कर शिविर स्थल पर ही दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। शिविर में आने वाले दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, बैंक पासबुक एवं फोटो आदि साथ लाना होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें