फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बिना मान्यता के संचालित स्कूलों के खिलाफ चलेगा अभियान

Mon, 13 Apr 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई होगी। बीएसए अमित कुमार सिंह ने सभी बीईओ को अभियान चलाकर ऐसे संस्थान बंद कराने के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने बताया कि शिकायतें मिल रही थीं कि कई स्कूल बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैं, जिससे शिक्षा विभाग की छवि प्रभावित हो रही है। अब किसी क्षेत्र में यदि अवैध विद्यालय संचालित पाया जाता है, तो संबंधित बीईओ की जिम्मेदारी तय करके उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। मान्यता प्राप्त विद्यालयों की भी जांच कराई जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर भी कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें