फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल करके घर से बुलाया, चाकू से गोदकर नहर में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। भ्रिखारीपुर गांव के मजरे पंडित पुरवा के रहने वाले एक युवक को रविवार की दोपहर बाद फोन पर कॉल करके कुछ लोगों ने गांव के समीप नहर के पास बुलाया और चाकू से गोद डाला। इसके बाद उसे गांव के समीप नहर में फेंक दिया। गांव के एक युवक ने जब उसे नहर में घायल अवस्था में देेखा तो परिवार वालों को जानकारी दी। उसकी जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। हत्या की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तरबगंज थाना क्षेत्र के पंडित पुरवा गांव निवासी रमजाल अली ने बताया कि उसके भाई चांदबाबू (18) पुत्र मो. इसहाक के फोन पर रविवार की देर शाम किसी ने कॉल करके बुलाया। इसके बाद उसका भाई घर से 500 मीटर की दूरी पर स्थित नहर के पास पहुंच गया। वहां उसे चाकुओं से गोदकर नहर में फेंक दिया गया। मगर उधर से गुजर रहे गांव के एक व्यक्ति ने जब उसे नहर में तड़पता देखा तो परिवार वालों को सूचना दी।
उसे पहले सीएचसी ले जाया गया। जहां से चिकित्सक ने उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफ कर दिया। उसकी जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। हत्या की सूचना पर सीओ तरबगंज महावीर सिंह व थाना तरबगंज के प्रभारी निरीक्षक इन्द्रजीत यादव ने गांव में पहुंचकर परिवार के लोगों के साथ ही गांव वालों से जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलनेद पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें