फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कॉल डिटेल से खुलेगा जिम संचालक की खुदकुशी का राज

Sat, 30 May 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के विष्णुपुरी कॉलोनी में जिम संचालक शिवम पटेल की खुदकुशी के मामले में पुलिस अब कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाल रही है। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लिया गया है। पुलिस जिम में आने वाले युवाओं व परिचितों से भी पूछताछ करेगी। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही खुदकुशी के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन


जिम संचालक ने शुक्रवार की भोर अपने कमरे में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली थी। बेटे के इस कदम से पिता दिनेश पटेल भी हैरान हैं। घटना के पुलिस ने उसके कमरे का कोना-कोना खंगाला, लेकिन आईफोन के अतिरिक्त कुछ ऐसा नहीं मिला, जिससे पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा सके।
पुलिस ने आईफोन की जांच की तो पता चला कि उसने सुसाइड करने के तरीके यूटयूब पर सर्च किए थे। अब पुलिस की नजर उसके आईफोन पर टिकी है। मोबाइल का सीडीआर खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी का कहना है कि जांच चल रही है, जिस संचालक के आत्महत्या के कारणों को पता लगाने के लिए जिम में आने वाले युवाओं व परिचितों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें