फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कैडेट्स ने किया शानदार प्रदर्शन, प्रमाणपत्र और मेडल मिले

Fri, 26 Sep 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा

सार

नवाबगंज के नंदिनी नगर महाविद्यालय में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन हुआ। कैडेट्स ने ड्रिल, फायरिंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
नंदिनी नगर महाविद्यालय में एनसीसी प्र​शिक्षण के समापन पर सम्मानित किए गए कैडेट्स। स्रोत: सोशल म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवाबगंज। नंदिनी नगर महाविद्यालय में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 162 एवं प्री-आईजीसी शिविर का बृहस्पतिवार को भव्य समापन हुआ। दस दिवसीय इस शिविर में कैडेट्स ने ड्रिल, फायरिंग और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कमान अधिकारी कर्नल सुनील कपूर ने विजेता कैडेट्स को प्रमाणपत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान कैडेट्स ने न केवल शारीरिक क्षमता और अनुशासन में सुधार किया, बल्कि नेतृत्व कौशल और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी सीखने का प्रयास किया। यह प्रशिक्षण उनके व्यक्तिगत और पेशेवर विकास में महत्वपूर्ण साबित होगा। समापन समारोह में लेफ्टिनेंट कर्नल रणयोद्ध सिंह, विभिन्न कॉलेजों से आए एनसीसी अधिकारी, बटालियन पीआई स्टाफ और लगभग 600 कैडेट्स उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें