फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ऑपरेशन सिंदूर की गाथा सुन भावुक हुए कैडेट्स

Fri, 08 May 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज में ऑपरेशन सिंदूर पर बनी डॉक्यूमेंट्री देखते एनसीसी के कैडे
विज्ञापन
गोंडा। आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज में 48 यूपी एनसीसी बटालियन के निर्देशन में ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर दो दिवसीय प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं व्याख्यान माला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के पहले दिन बृहस्पतिवार को आयोजित व्याख्यान माला में महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट विपिन शुक्ल ने ऑपरेशन सिंदूर की रणनीतिक बारीकियों और भारतीय सेना के अदम्य साहस पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल सैन्य अभियान नहीं, बल्कि सैनिकों के अटूट संकल्प, साहस और राष्ट्रभक्ति की विजयगाथा है। उन्होंने कैडेट्स से अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। दूसरे दिन शुक्रवार को कैडेट्स को राष्ट्रप्रेम और सैन्य शौर्य पर आधारित प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। फिल्म को लेकर कैडेट्स में उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार शुक्ल, डॉ. आलोक त्रिपाठी, डॉ. सूर्यप्रकाश तिवारी, सुनील कुमार बारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें