फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 20 करोड़ से बनेगा बाईपास, जाम से मिलेगी निजात

Mon, 15 Sep 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। लोगों को जाम की समस्या से राहत देने के लिए परसपुर में पांच किलोमीटर लंबा बाईपास बनाया जाएगा। सात मीटर चौड़े इस बाईपास के निर्माण में 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने शासन को प्रस्ताव भेजा था, जिसे स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

करनैलगंज के भाजपा विधायक अजय सिंह ने बताया कि परसपुर में हमेशा जाम लग जाता है। करनैलगंज-बेलसर-नवाबगंज मार्ग बाजार के बीचों बीच से गुजरता है। वाहनों का दबाव ज्यादा होने के कारण लोगों को परेशानी होती है। बाईपास बनने से लोगों को जाम से निजात मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि यह बाईपास करनैलगंज-बेलसर-नवाबगंज हाईवे से निकलकर कस्बे के पहले दाएं तरफ नहर पटरी होते हुए पुन: हाईवे में मिल जाएगा। हजारों लोग इसी मार्ग अयोध्या, नवाबगंज, बेलसर, करनैलगंज जाते हैं। बाईपास बनने से लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। विधायक ने बताया कि व्यय वित्त समिति ने स्वीकृति दी है। जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें