फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: होटल में फंदे से लटका कारोबारी

Sat, 10 Aug 2024 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मनकापुर नगर पंचायत के शास्त्रीनगर स्थित एक होटल के कमरे में शुक्रवार देर शाम एक कारोबारी का शव चादर के सहारे पंखे के हुक में बंधे फंदे से लटका मिला। उसकी बाइक की आरसी व आधार कार्ड से पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक कारोबारी पंजाब के लुधियाना में कपड़ों की सिलाई का कारखाना चलाता था। हादसे में भाई के घायल होने की सूचना पर 27 जुलाई को ही वह घर आया था।
विज्ञापन


होटल मैनेजर अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक युवक तीन दिन से कमरा लेकर रह रहा था। शुक्रवार देर शाम उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। युवक बाइक लेकर आया था। बाइक की आरसी के आधार पर उसे होटल में कमरा दिया गया था। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान मुकेश प्रजापति (25) निवासी ग्राम बनगवां थाना खोड़ारे के रूप में की। मृतक के बड़े भाई विनोद ने बताया कि मुकेश की चार साल पहले ही खोड़ारे थाना क्षेत्र के केशवनगर अल्लीपुर डलमऊ की रहने वाली ज्योति से शादी हुई थी। वह पत्नी व 11 माह के बेटे शिवम के साथ लुधियाना में रहकर सिलाई का कारखाना चलाते थे। बीते 27 जुलाई को ही मुकेश घर आए थे। वह मानसिक तनाव में थे। पांच अगस्त की रात करीबन साढ़े नाै बजे गांव के ही अजय गौतम की बाइक मांगकर घर से निकले थे। उसके बाद घर नहीं लौटे। इस पर आठ अगस्त को खोड़ारे थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मुकेश की पत्नी ज्योति बेटे शिवम के साथ लुधियाना में है। कोतवाल संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें