गोंडा में परसपुर-करनैलगंज मार्ग पर पचईपुरवा के पास पलटा ट्रक। -संवाद
गोंडा। परसपुर में सीबीएन मार्ग पर पचई पुरवा के पास शनिवार भोर गोवंश को बचाने की कोशिश में मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे मार्ग के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। कई रोडवेज बसों को परसपुर से बालपुर वाया करनैलगंज होकर लखनऊ जाना पड़ा। करीब साढ़े पांच घंटे आवागमन बाधित रहा। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने जेसीबी मंगाकर सड़क से वाहन हटवाकर आवागमन बहाल करा दिया है।वहीं, ट्रक चालक मोहित लोधी ने बताया कि वह गोरखपुर की एक कंपनी से पेय पदार्थ लादकर नोएडा जा रहे थे। तभी सड़क पर अचानक एक गोवंश आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं।